मार्केट कैप यह बताता है कि बाज़ार में उस कंपनी के सारे शेयरों की कुल कीमत कितनी है। इसे निकालने का तरीका आसान है: शेयर की मौजूदा कीमत को कुल शेयरों की संख्या से गुणा कर दो। मार्केट कैप के आधार पर ही कंपनियों को लार्ज कैप, मिड कैप और स्मॉल कैप में बांटा जाता है, जो यह अंदाज़ा देता है कि कंपनी कितनी बड़ी और स्थिर है, और शेयर में कितना उतार-चढ़ाव हो सकता है।